डीएम शशांक शुभंकर को मिली नई जिम्मेवारी।!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर डीएम शशांक शुभंकर अब कलेक्ट्रेट के अलावा नगर प्रशासक के रूप में नगर निगम कार्यालय समस्तीपुर में भी बैठेंगे और नगर प्रशासक के दायित्व का निर्वहन करेंगे। बिहार सरकार के नगर विकास व आवास विभाग द्वारा नगर परिषद को भंग कर यहां का नगर प्रशासक नियुक्त किया गया है।
इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें मिलने के बाद नगर निगम कार्यालय में उनका अलग से विशेष कार्यालय बनाया गया है। नगर परिषद को भंग किए गए नगर परिषद के अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर लगे अध्यक्ष के नेम प्लेट को हटा दिया गया है। साथ ही उनके कार्यालय को नगर प्रशासक का कार्यालय बना दिया गया है। उनके कार्यालय के गेट के ऊपर लाल रंग का नेम प्लेट लगाया गया है जिसमें शशांक शुभंकर, जिला पदाधिकारी सह प्रशासक, नगर निगम समस्तीपुर लिखाया गया है।
इस कार्यालय के गेट पर विशेष आदेशपाल भी तैनात किया गया है। उनके कार्यालय के ठीक सामने उपाध्यक्ष के कार्यालय को नगर प्रबंधक का कार्यालय बना दिया गया है जहां नगर प्रबंधक राजेश कुमार झा कार्य भी करना शुरू कर दिया है। सूत्र ने बताया कि नगर प्रबंधक बतौर नगर प्रशासक के ओएसडी की जवाबदेही निभाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment