बगहा से शकील अहमद

बगहा दो प्रखंड के मदनपुर बेलहवा पंचायत के निवर्तमान मुखिया योगेंद्र मुसहर को नामांकन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसकी पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा दो जयराम चौरसिया ने बताया कि नौरंगिया पुलिस ने मदनपुर बेलहवा पंचायत के निवर्तमान मुखिया योगेंद्र मुसहर को नामांकन करने के दौरान गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि मुखिया के ऊपर वित्तीय अनियमितता का मामला नौरंगिया थाना में दर्ज था । जिसके आलोक में नौरंगिया पुलिस ने नामांकन के दौरान मुखिया को गिरफ्तार किया है । वहीं नौरंगिया थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार निवर्तमान मुखिया योगेंद्र मुसर को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।




