संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा शहर के यादव चौक से पूरब स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के बगल में जावा येज्डी मोटरसाईकिल शो रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शोरूम प्रोपराईटर अमित कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जावा येज्डी मोटरसाईकिल आजकल युवाओं का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। वही कंपनी के द्वारा कई आकर्षक मॉडल और रेंज में उपलब्ध है। साथ ही शत प्रतिशत फाइनेंस एवं जीरो पैमेन्ट पर गाड़ी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कंपनी द्वारा फेस्टिवल आफर के साथ साथ कई उपहार सुनिश्चित किए गए है। जावा येज्डी की मोटरसाईकिल लेकर युवाओं की पहली पसंद बन गया है वहीं लोग बुलेट की तुलना में इसे मजबूत एवं स्टाइलिश माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहक टेस्ट ड्राईव कर बुलेट और इस मोटरसाईकिल में तुलना कर पसंद कर सकते हैं। सभी मोटरसाईकिल तीन सौ सीसी रेंज एवं दो लाख रुपए मूल्य पर खरीद सकते है। मौके पर बीजेपी नेता नीरज गुप्ता, जेडीयू नेता शेर अफगान मिर्जा, नन्हें सिंह, कुन्दन सिंह भी मौजूद रहीं।




