मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर हुई बात!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

यह मुलाकात आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा हुई।

नीतीश कुमार और अमित शाह की इस बैठक में एनडीए में सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई, जिसमें जदयू और भाजपा के बीच समझौता होने की संभावना है। आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी दोनों नेताओं ने विचार-विमर्श किया।

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की मांगों पर भी चर्चा हुई, जो एनडीए के घटक दल हैं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखा गया।

इस बैठक में जदयू से संजय झा और विजय चौधरी, भाजपा से सम्राट चौधरी, भीखूभाई दलसानिया और विनोद तावड़े मौजूद थे। यह मुलाकात बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, जो आगामी चुनावों के लिए गठबंधन की मजबूती को दर्शाती है।

Join us on: