प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिहार भाजपा के भीष्म पिता कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई गई उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा की कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग के अनुसरण का संकल्प लिया एवं जन सरोकार से जुड़कर आमजनमानस के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रण लिया।
इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कैलाशपति मिश्रा जैसे पुरोधा के अथक परिश्रम एवं संपूर्ण समर्पण का यह परिणाम है। आज भारतीय जनता पार्टी वटवृक्ष का स्वरूप ले रही है एवं नित्य प्रतिदिन जन कल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनमानस से जोड़ने का काम कर रही है। बिहार परिवर्तन के जिस रास्ते पर चलकर राष्ट्र के समक्ष अपनी मजबूती को परिलक्षित कर रहा है उसका आधार कैलाशपति मिश्र जैसे शिल्पकारों का समर्पण है।
सशक्त राष्ट्रवाद के संरक्षक एवं संवर्धन की भूमिका में जिस प्रकार से उन्होंने वर्तमान की पीढ़ियों को प्रेरित किया है उसका धेय्य भारत की एकता अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखना है। विविधताओं में एकता वाले हमारे राष्ट्र की उन्नति को साफ नियत सही विकास के मूल मंत्र पर चलकर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण करने का काम कर रही है एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत चतुर्दिक विकास के साथ-साथ वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह,मिर्तुंजय वीरेश,जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु,जिला मंत्री राकेश पांडेय,बबलेश परषार्थी, प्रभात पप्पु,जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी,भाजपा नेता नवीन कुमार,आईटी सेल संयोजक आलोक बंटी,मनीष कुमार,प्रदीप कुमार,शंकर वर्मा,राजीव कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।




