दहेज के लिए बहू की हत्या करने के आरोप में ससुर को जेल!

SHARE:

शकील अहमद

गौनाहा:-बहू की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में ससुर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि 9 अप्रैल 2021 को सोनी कुमारी (बहू) को दहेज के लिए पति एवं ससुर द्वारा हत्या कर लाश को मौजा माधोपुर गांव के समीप रेलवे किनारे फेंक दिया गया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरकटियागंज प्रकाश नगर निवासी प्रदीप पंडित अपने लड़के सोनू कुमार की शादी मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में की थी। परंतु सोनू कुमार अपनी पत्नी सोनी के साथ गौनाहा थाना क्षेत्र के मौजा माधोपुर गांव में अपने नाना ललन पंडित के घर पर रहता था। जहां (सोनू )की हत्या कर दी गई। ललन पंडित उनके भाई राजेश पंडित एवं पंडित की पत्नी पूजा देवी के बयान के आधार पर सोनी की पति सोनू कुमार एवं उनके पिता प्रदीप पंडित पर दहेज के लिए हत्या करने की बात बतलाई गई थी। पति सोनू कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि सोनू के पिता प्रदीप पंडित को मंगलवार को जेल भेजा गया ।

Join us on:

Leave a Comment