जीविका द्वारा एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल्याणेश्वर जिया दास महाविद्यालय परिसर में बुधवार को जीविका ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत एकदिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, अंचलाधिकारी पूजा कुमारी एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत पाग और दोपटा भेंट कर किया गया।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ, जीविका दीदी तथा युवक एवं युवतियों ने रोजगार के अवसर की तलाश में पहुंचे। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों, प्रशिक्षण योजनाओं और कौशल विकास से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम को खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता में है। इस तरह के रोजगार मेले से गांव के युवाओं और महिलाओं को रोजगार का सीधा अवसर मिलता है।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा ऐसे आयोजन से बेरोजगार युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलता है और वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार मेला को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने न सिर्फ रोजगार के अवसरों की जानकारी ली बल्कि कई ने इस दौरान आवेदन भी किया।

Join us on: