अनानास एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती का प्रशिक्षण कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगे किसान!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

कृषि विभाग द्वारा राज्य के अंदर किसान प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत अनानास एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रशिक्षण को लेकर डॉक्टर कमाल कृषि महाविद्यालय किशनगंज के लिए रवाना हो गए! अब भागलपुर के किसान में अनानास एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती का लाभ ले सकेंगे, यह प्रशिक्षण 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा! इस प्रशिक्षण में जाने वाले किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर उनके बस को रवाना किया, किसानों में अनानास एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखी गई, वही कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा अनानास एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर पाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment