सीतामढ़ी से अविनाश कुमार

.सीतामढ़ी जिले में चक्रवातीय तूफान का असर देखने को मिल रहा है ।तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।कई जगहों पर नदिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ।सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा को कैलशपुरी मुहल्ले से जोड़ने वाली लखनदेई नदी में बनाया गया डायवर्शन पर नदी के तेज पानी का बहाव जारी है लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अब तक यहां पर 4 दफे डायवर्शन का निर्माण हो चुका है और बार-बार नदी का तेज जलस्तर डायवर्शन को अपने साथ बहा ले जाने का काम कर रही है।




