माँ जानकी प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी में महिला मोर्चा ने नेतृत्व में बंद का व्यापक असर!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य!

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं द्वारा अमर्यादित भाषा प्रयोग किए जाने के विरोध में गुरुवार को सीतामढ़ी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा समेत भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और आक्रोश जताते हुए बंद को सफल बनाने की कोशिश की।प्रदर्शन की शुरुआत शहर के साहू चौक से हुई, जहां भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी कर रही थीं। इसके बाद जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के नेताओं की बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान देशवासियों का अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में नगर विधायक के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार मर्यादाओं को तोड़कर राजनीति कर रहा है और जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। प्रदर्शन के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा और दुकानों के शटर आंशिक रूप से बंद देखे गए। हालांकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें