नालंदा से ऋषिकेश

बाढ़ की चपेट में आने से कई घर खेत खलिहान और कई लोग पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।
एक और पूरा रहुई प्रखंड पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है और इस बाढ़ की चपेट में आने से कई घर खेत खलिहान और कई लोग पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। वही इस बार त्रासदी के बीच रहुई थाना क्षेत्र इलाके के बारांदी गांव में देर रात बार बालाओं का अश्लील नाच आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस बार बरान्दी गांव में जिउतिया पर्व के मौके पर हर साल मेला का आयोजन किया जाता है और इस मेले के समापन के दिन मेला आयोजकों के द्वारा रात भर बार बालाओं का अश्लील नाच करवाया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि अश्लील नाच का आयोजन रहूई थाना से महज कुछ ही किलोमीटर पर रात भर होता रहा लेकिन रहुई थाना को भी इस आयोजन का पता नहीं चल पाया। कहा जा सकता है कि रहुई थाना पुलिस के नाक के नीचे ही रात भर बार बालाओं का अश्लील नाच होता रहा और पुलिस इस बात से बिलकुल बेखबर रही। आपको बता दे कि दहशरा पूजा को लेकर अभी से ही प्रशासन के द्वारा लगातार बैठक कर लोगों को गाइड लाइन के अनुसार ही मेले का आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है ताकि कोरोना की तीसरी लहार से बचा जा सके ।बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अश्लील नाच मेला के नाम पर होता ही रहता है।
हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि शंखनाद नहीं करता है!




