सिविल सर्जन ने किया आरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!

आरा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर, लेबर रूम तथा वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने मरीजों से इलाज की व्यवस्था, दवा उपलब्धता और अस्पताल कर्मियों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को समय पर उपस्थित रहने तथा मरीजों के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। इमरजेंसी वार्ड में उपकरणों की कार्यक्षमता भी जांची की गई। सिविल सर्जन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। मरीजों को समय पर इलाज और मुफ्त दवा मिलनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर अस्पताल अधीक्षक समेत कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें