मधुबनी- शौच के लिए घर से निकली महिला का शव नहर किनारे मिलने से सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां नहर के किनारे शौच के लिए गई महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गया है। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोगों ने
मृतक महिला की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के कलना पंचायत अन्तर्गत बिटुहर गांव का धनेश्वर मंडल के 30 वर्षिय पत्नी रिंकू देवी के रूप में किया। घटना करीब 6 बजे सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू देवी शौच के लिए नहर किनारे गई हुई थी। जब रिंकू देवी काफी देर तक घर वापस नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
वही मृतका रिंकी देवी के बड़ा पूत्र ने सबसे पहले अपने मामा को इस बात को लेकर सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक महिला की भाई ने बहन की खोजबीन करने लगा, इसी दौरान दौरान मृतका के भाई को कमला नहर में महिला की शव दिखाई दिया। जहां से शव को मृतका के ससुराल ले जाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया है। उधर हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने अपने वरीय पदाधिकारी को घटना की सूचना दिए सूचना मिलते ही बेनीपट्टी एस डी पी ओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कर जांच पड़ताल में जुट गए।
इस संबंध में बेनीपट्टी एस डी पी ओ अमित कुमार ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई किया जाएगा।
वही थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें