रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार/मुजफ्फरपुर
होम गार्ड के जवानों में खुशी की लहर.. होमगार्ड के जवानों ने एक दूसरे को फूलों का माला पहना ..गुलाल लगा.. मिठाई खिलाकर नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। होमगार्ड जवानों को नीतीश सरकार की सौगात मिली है ! वेतन में 347 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतर… अब मिलेगा 1121 रुपए ड्यूटी भत्ता…मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार ने बिहार के होमगार्ड जवानों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, अब उनके वेतन में प्रतिदिन 347 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस फैसले के बाद जवानों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को कैबिनेट की बैठक हुई.. इस राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में होमगार्ड के जवानों का दैनिक कर्तव्य / प्रशिक्षण भत्ता 774 रुपए से बढ़ाकर प्रतिदिन 1,121 रुपए करने को मंजूरी दी गई। इससे होमगार्ड जवानों को हर माह मिलने वाली राशि में 10,000 रुपए से अधिक की वृद्धि हो गयी है। गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने बताया कि इससे हजारों जवानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा.. सरकार के इस फैसले को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से हजारों जवानों और उनके परिवारजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसके लिये अरविंद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ , रविरंजन उर्फ अंटू जी, कामेश्वर चौधरी, महेंद्र सिंह, उमाशंकर ठाकुर, सरोज चौधरी, फूलदेव राय, नागेंद्र पांडेय, सहित सभी ने नीतीश कुमार को पुनः बधाई दी
बाइट:- होम गार्ड के जवानों का




