संवाददाता :- विकास कुमार!
:- 10 सूत्री मांगों लेकर बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवे दिन भी रहा जारी। मांग माने जाने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय पर संघ अडिग।
ख़बर सहरसा से है जहां वेतन विसंगति सहित अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का पांचवे दिन भी हड़ताल जारी रहा। अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे ये सभी समाहरणालय सहित विभिन्न प्रखण्ड कार्यालयों में कार्यरत कर्मी है जो बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले लगातार पांचवें दिन भी इनका हड़ताल जारी है।इस संदर्भ में कर्मचारी संघ के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जबतक हमलोंगों की मांग नहीं मानी जायेगी तबतक यह हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही इनलोगों ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अपनी मांगों के लिये यदि निर्वाचन एवं आपदा के कार्य प्रभावित भी होगा बावजूद हमलोंगों का हड़ताल जारी रहेगा।




