महिला मोर्चा भाजपा मुजफ्फरपुर ने महागठबंधन के विरुद्ध निकाला आक्रोश मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

आज दिनांक 1 सितंबर को महिला मोर्चा मुजफ्फरपुर भाजपा के तत्वावधान मे जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुये काले कपङो मे मौन जुलुस निकाला गया जिसका समारोप भारत माता नमन स्थल पर किया गया।
इस आक्रोश मार्च का नेतृत्व महिला मोर्चा पूर्वी के अध्यक्ष डाॅ मोनालिसा राॅय ने किया। *महिला मोर्चा अध्यक्ष डाॅ मोनालिसा राॅय ने बयान जारी कर कहा की* भारत मे महिलाओ के सम्मान की संस्कृति रही है,प्रधानमंत्री के माताजी का अपमान महिला समाज का अपमान है,हम सभी इसका विरोध इस मौन आक्रोश मार्च के द्वारा व्यक्त कर रहे है।

महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति डाॅ ममता रानी ने कहा की मैया का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान।महागठबंधन मे महिलाओ का सम्मान नही करने की परंपरा है और खुले मंच से माताजी को अपशब्द कहा गया है,इसका विरोध जारी रहेगा।

मौन आक्रोश मार्च मे पश्चिमी महिला मोर्चा अध्यक्ष याचना शाही,पूर्वी महामंत्री ममता सहनी और सविता जायसवाल ने माताजी के अपमान का विरोध किया

मौन आक्रोश मार्च मे उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार,जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज तिवारी,रविशंकर कुशवाहा उपाध्यक्ष इंद्रा सिंह,अंजना कुशवाहा,रीतुराज सिन्हा मंत्री पूनम वर्मा,सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा,कुंदन गुप्ता, मोर्चा महामंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें