छत्तीसगढ़ में आनन्दोलनकारी दिव्यांगों के साथ पुलिस अत्याचार!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रायपुर। विगत 100 दिनों से न्योचित मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे दिव्यांग जनों के साथ आज विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों के साथ पुलिस बर्बरता का मामला सामने आ रहा है।
अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष, शशि कुमार देवांगन ने कहा कि दिव्यांगों के हक़ के लिए मांगे पूरी नहीं होने तक आन्दोलन जारी रहेगा। 2016 में प्रधानमंत्री जी ने विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग शब्द रखा था, परन्तु यह अधिनियम पूर्णतया लागू नहीं हुआ है। आज भी दिव्यांग लाचारी और बेबसी की जिंदगी बिताने के लिए विवश है।
‌‌आज के विधानसभा प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने मारपीट, हाथापाई और जबरन गिरफ्तारी किया जो मानवाधिकार का उल्लंघन है।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगे फर्जी दिव्यांगों का पहचान कर उन्हें सख्त सजा दे, दिव्यांगों का पेन्शन 500/ से बढाकर 5000/ किया जाए, 18 बर्ष से उपर के दिव्यांगों को महतारी वंदना योजना का लाभ मिले। 2002 से पुराने पेंशनधारी का सर्वे हो, कोविड पूर्व के ऋण माफ़ी किया जाए। दिव्यांग कर्मचारियों को प्रोन्नति और आरक्षण का लाभ मिले। अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनमोल कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार से दिव्यांगों के यथोचित मांगों को पूरा करने और उनके साथ बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मी को सजा देने की मांग किया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें