भाजपा ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट!

सीतामढ़ी : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर तिरंगा के साथ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया ।गांधी चौक पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई जो शहीद चंद्रशेखर आजाद टावर सोनापट्टी तक आयोजित की गई।
भाजपा नगर विधायक डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी स्वच्छता के पुजारी थे ।उन्होंने देश को स्वच्छ और सुंदर रखने का जो सपना देखा था उसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं ।
परिहार विधायक गायत्री देवी ने कहा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हमें सत्य मार्ग पर चलने का प्रण लेना है। जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले लाल बहादुर शास्त्री हमेशा किसान के हित में कार्य किए और एक प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में देश की सेवा की।
चंद्रशेखर आजाद टावर पर मूर्तिकार एवं शिल्पकार को अंगवस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।आज के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम नरेश यादव, कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद, दिनकर पंडित, प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर उमेश चंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह ,अरुण कुमार गोप ,आशुतोष कुशवाहा ,जिला मंत्री सुभाष केसरी ,मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, संजय कुमार पप्पू ,डॉक्टर देवेश कुमार ,भारती देवी, ललिता देवी, पल्लवी प्रियदर्शनी ,प्रिंस तिवारी, राहुल रणवीर आनंद ,विशाल कुमार ,जय किशोर साह, अभिषेक कुमार पिंटू ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Join us on:

Leave a Comment