गांधी जयंती के साथ-साथ जिले का 49 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में गांधी जयंती के साथ-साथ जिले का 49 वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। आज सुबह जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से पुलिस लाइन से प्रभातफेरी निकाली गई । इस प्रभात फेरी में डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार, अधिकारी, स्थानीय लोगों के साथ साथ सैकड़ों स्कूली बच्चे प्रभात फेरी में शामिल हुए । प्रभात फेरी पुलिस लाइन से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए गांधी स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के मौके पर दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर अधिकारियों ने माल्यार्पण भी किया। जिले का स्थापना दिवस और गांधी जयंती को लेकर जिले में कोरोना टीकाकारण महा अभियान भी चलाया गया । स्थापना दिवस को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आज खुशी का दिन है गांधी जयंती के साथ-साथ जिले का स्थापना दिवस भी है कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं स्थापना दिवस को लेकर जिले में 600 स्थानों पर टिका महा अभियान भी चलाया गया है लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग टीका केंद्रों पर पहुंचकर टीका लें।

Join us on:

Leave a Comment