रिपोर्ट- अमित कुमार
पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर — जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने आज एक पत्रकार वार्ता में तीन अलग-अलग मुद्दों पर तीखे और कई बड़े राजनीतिक बयान दिए हैं।
सबसे पहले वोटर लिस्ट पुनर्निरीक्षण पर सवाल उठाते हुए PK ने चुनाव आयोग से पूछा—
“क्या चुनाव आयोग मानेगा कि 2024 का लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट पर हुआ? अगर नहीं, तो उसी लिस्ट से विधानसभा चुनाव क्यों नहीं हो सकता?”
PK ने इसके जरिए चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि यह सब एक राजनीतिक योजना का हिस्सा हो सकता है।
दूसरे मुद्दे पर PK ने भाजपा नेता दिलीप जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा—
“50 से अधिक नेताओं के बच्चों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला कैसे मिल गया?”
उन्होंने पूछा कि क्या यह शिक्षा में भ्रष्टाचार का मामला नहीं है?
और बीजेपी व दिलीप जायसवाल ने आज तक इन आरोपों का जवाब क्यों नहीं दिया?
तीसरे बयान में PK ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद को लेकर ठाकरे भाइयों पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा—
“ये दोनों भाई ‘लंपन एलिमेंट’ हैं, लेकिन असली जिम्मेदारी बीजेपी और कांग्रेस की है, जो इनके साथ गठबंधन में सरकार चला रहे हैं।”
PK के इन बयानों से बिहार ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में हलचल मच सकती है।
पूर्णिया से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, PK आने वाले दिनों में अपने यात्रा के दौरान और भी कई खुलासे कर सकते हैं।
इस पर सभी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
आगे की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।




