जमुई छेड़खानी मामले पर तेजस्वी का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ जमुई की हालिया घटना को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है हम लोग शर्मिंदा हैं लेकिन सरकार को कोई शर्म और लाज नहीं रही है
उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और सरकार केवल दावे कर रही है
जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है जो बेहद चिंताजनक है

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान पर भी निशाना साधा
उन्होंने याद दिलाया कि सम्राट चौधरी कहते थे कि रात में लड़कियां फ्री होकर घूम रही हैं पहले लड़कियां नहीं घूमती थीं
तेजस्वी ने कहा कि आज जमुई की घटना जीता जागता उदाहरण है कि बिहार में सच क्या है
सरकार के दावे और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आज लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं
दिन हो या रात हो स्कूल हो कॉलेज हो सड़क हो कहीं पर भी लड़की सुरक्षित नहीं है
यहां तक कि घर के अंदर भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और घर के बाहर भी सुरक्षित नहीं हैं
यह स्थिति सरकार की नाकामी को साफ तौर पर दर्शाती है
महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है

उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है
बिहार में हर दिन हत्या लूट बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं
सरकार को इस पर शर्म आनी चाहिए लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है
तेजस्वी ने मांग की है कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाए

इस घटना के बाद पूरे बिहार में आक्रोश का माहौल है
विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है

Join us on: