रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के एफ समवाय, कमला द्वारा आसूचना के आधार पर ड्रोन की सहायता से कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 2,025 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब बरामद की गई।
दिनांक 21 सितंबर 2026 को लगभग 02.15 बजे, समवाय मुख्यालय कमला के आसूचना तंत्र से प्राप्त सूचना एवं ड्रोन निगरानी के आधार पर नाका पार्टी द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 270/6 से लगभग 700 मीटर अंदर भारत की ओर, कमला ब्रिज के समीप निगरानी की जा रही थी।
निगरानी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा नेपाल की ओर से पानी के बहाव का सहारा लेते हुए रस्सियों से बंधी बोरियों को नदी के रास्ते भारत की ओर लाया जा रहा था। नाका पार्टी द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस पर संदिग्ध व्यक्ति बोरियों को नदी के बीच में छोड़कर तेज बहाव एवं नदी की अधिक चौड़ाई का लाभ उठाते हुए तैरकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।
इसके पश्चात नाका पार्टी द्वारा कमला बैराज की रात्रि ड्यूटी में तैनात कार्मिकों एवं स्थानीय मछुआरों की सहायता से नदी के पानी से कुल 45 बोरियां बाहर निकाली गईं। बोरियों की जांच करने पर उनमें से नेपाल निर्मित देशी शराब बरामद हुई। बरामद नेपाली देशी शराब गौरव शोफी, 6,750 बोतल, प्रत्येक बोतल की मात्रा: 300 मिलीलीटर, कुल मात्रा: 2,025 लीटर जब्त कर लिया गया। वही कार्वाई के दौरान मौके का फैदा उठा कर संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तारी नहीं किया जा सका, सभी नेपाल की ओर फरार होने मे सफल रहा।
बरामद शराब की जब्ती सूची तैयार कर आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु जयनगर थाना, जिला मधुबनी को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस बाबत कमांडेंट राजेन्द्र कुमार, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा है कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं तस्करी के विरुद्ध एस एस बी द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है। ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के साथ-साथ जमीनी स्तर पर तैनात जवानों की सतर्कता से सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों पर Further अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।




