तेजस्वी अगर स्कुल गये होते तो कानूनी प्रक्रिया जरूर समझते, भाजपा जदयू का पलटवार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

तेजस्वी यादव के चुनाव आयोग पर आरोपों पर बीजेपी और जदयू का पलटवार — “बयान बौखलाहट में दिए गए, संविधान की प्रक्रिया को समझें तेजस्वी”

पटना से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक टक्कर —
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा आज चुनाव आयोग पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर बीजेपी और जेडीयू ने तीखा पलटवार किया है।

बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तेजस्वी के बयान पर तंज कसते हुए कहा:

“अगर तेजस्वी यादव जी स्कूल गए होते, तो इस तरह LLPP टाइप के बेतुके बयान नहीं देते। 9 करोड़ वोटर्स में से 1% नाम हटाना बीजेपी का नहीं, चुनाव आयोग का संवैधानिक काम है। तेजस्वी को ये भी नहीं मालूम कि आयोग, सुप्रीम कोर्ट, और हाईकोर्ट जैसी संस्थाएं संविधान के तहत काम करती हैं।”

“जो वोटर्स मर चुके हैं, बाहर नौकरी पर गए हैं, या शादी के बाद जगह बदल चुके हैं — सिर्फ उन्हीं के नाम हटाए जा रहे हैं, और इस प्रक्रिया को राजनीति से जोड़ना सिर्फ लोगों को बरगलाना है।”

वहीं, जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने भी कहा कि तेजस्वी यादव का बयान उनकी हार की घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा:

“लोकसभा चुनाव के नतीजों ने तेजस्वी यादव की नींद उड़ा दी है, और विधानसभा से पहले उन्हें हार का डर सता रहा है। इसलिए वे लगातार निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। ये पूरी बौखलाहट की राजनीति है।”

राजनीति अब पूरी तरह चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर गर्म है।
क्या यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है या एक पूर्वनियोजित सियासी युद्ध — इसका जवाब आने वाले चुनाव देंगे।
बने रहिए हमारे साथ…

Join us on:

Leave a Comment