रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-मुंगेर प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति नौवागढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नौवागढ़ी भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक चला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के संरक्षक नरेश सिंह यादव ने की, जबकि संचालन का कार्य मणि कुमार बौद्ध ने किया।धरना में प्रो. विनय कुमार सुमन, रविंद्र कुमार मंडल, मोहम्मद शकील अहमद, रामा अवतार पंडित, अक्षय कुमार दास, जोगी यादव और गीता प्रसाद साह जैसे कई गणमान्य लोग भूख हड़ताल पर बैठे।प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि मुंगेर विश्वविद्यालय भवन का निर्माण नौवागढ़ी में चयनित व स्वीकृत भूमि पर शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा इस विषय को लेकर व्याप्त भ्रम को समाप्त किया जाए।
सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा,
मुंगेर विश्वविद्यालय का भवन नौवागढ़ी में अब तक बन जाना चाहिए था। सरकार इसे जानबूझ कर विलंबित कर रही है। हम मांग करते हैं कि तुरंत इसका शिलान्यास किया जाए।
बाइट-प्रोफेसर विनय कुमार सुमन
रविंद्र कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा मैं केवल भूख नहीं हड़ताल पर बैठा हूं, बल्कि मुंगेर की शिक्षा को बचाने की लड़ाई लड़ रहा हूं। जब तक विश्वविद्यालय का शिलान्यास नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा।
बाइट- रविंद्र मंडल
अध्यक्षीय भाषण में नरेश सिंह यादव ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ तो मुंगेर को शिक्षा से वंचित रखने के विरोध में हम चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।”
बाइट- नरेश सिंह यादव
संध्या 6:00 बजे राजद नेता संजय यादव ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
कार्यक्रम के अंत में राम अवतार पंडित ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अशोक रजक, उपेंद्र मंडल, हृदय पासवान, शैलेंद्र शर्मा, पंकज प्रीतम, प्रकाश यादव, त्रिलोकी नारायण शर्मा, प्रमोद यादव, अशोक चौधरी, प्रशांत कुमार चौधरी, चंद्रदेव चौधरी, महेंद्र मंडल, शैलेंद्र मंडल, मोहम्मद केसर फैयाज, नागेश्वर नागमणि, दयासागर तांती, विनय मंडल, नवल तांती, विनोद शर्मा, अरुण शर्मा, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, किशुन सिंह, रविशंकर तांती, विष्णु देव पासवान, नेपाली मंडल सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




