रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी -ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा स्तरीय कार्य करता सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजित सम्मेलन को तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली द्वारा सफल संचालन किया गया।सोंधारी राम, मालभोगीया देवी ,सोनी देवी ने संयुक्त संयुक्त रूप से सम्मेलन का संचालन किया। वही जिला महासचिव बेचन राम के सफल नेतृत्व मे कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सम्मेलन का प्रारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तेल चित्र पर राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा, मोहम्मद हबीब अंसारी, चंदन कुमार यादव ,सहित सभी मौजूदा पार्टी समर्थकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने करते हुए कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा आजादी मिलने के बाद समाजवाद को लेकर जो कल्पना किया था वह धारासाही हो रहा है। उसको बचाने के लिए छात्र नौजवान, किसान, मजदूर को आगे आना होगा। देश में लगातार पूंजी पत्तियों का विस्तार हो रहा है गरीबी और अमीरी के बिच का फासला बढ़ रहा है। लेकिन यह सरकार कारपोरेट घराना को मदद करने में मजबूती के साथ लगा है। जिसे देखते हुए देश के सभी वर्गों को देश को बचाने के लिए आगे आना होगा। बिहार विधानसभा का बिगुल बज गया है। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी राज्य स्तर पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उसी क्रम में आज बेनीपट्टी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बेनीपट्टी विधानसभा से ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी का जिला महासचिव बेचन राम को सम्मेलन में सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। जो पारित प्रस्ताव राज्य कमेटी, केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा। राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मद हबीब अंसारी, चंदन कुमार यादव ,जिला अध्यक्ष कुमार अवधेश ,जिला महासचिव बेचन राम, जिला सचिव गुरु मंडल, कुमा देवी, उपाध्यक्ष शीला देवी, सोनधारी राम ,आशेश्वर पासवान ,विपत्ति देवी, बिलट पासवान, सोनी देवी, सहित अन्य वक्ता ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वही सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बेचन राम
जिला महासचिव ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक मधुबनी




