भाजपा सहयोग मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने अनमोल, मीडिया प्रभारी,संतोष और  प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

पटना ( बिहार) । पटना जिला के मोकामा से भाजपा सहयोग मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता,अनमोल कुमार, कैमूर जिले के मोहनिया निवासी, संतोष कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और पटना से राजकिशोर सिंह को बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आशुतोष के. शर्मा ने नियुक्त किया।
यह मनोनयन महामंडलेश्वर भैया दास जी , राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष के अनुशंसा पर और सोनी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव के प्रस्ताव पर किया गया। मनोनयन पत्र में अनमोल कुमार संतोष कुमार चतुर्वेदी और राजकिशोर सिंह के भाजपा के प्रति अगाध निष्ठा और लगन के कारण किया गया। यह भी निर्देश दिया गया, कि तत्काल संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दे।
इन्हें संगठन के विस्तार और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए अद्भुत क्रियाकलापों के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौपे गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें