नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी,आइये जानते हैँ क्या है खास?

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार
पटना

बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, नई नौकरियों और सामाजिक सुरक्षा पर जोर…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना के रखरखाव के लिए ₹189.37 करोड़ और ट्रेनसेट किराए पर लेने के लिए ₹21.15 करोड़ की मंजूरी दी गई।

राज्य सरकार ने नॉन कॉरपोरेट करदाताओं की दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में परिजनों को ₹5 लाख की अनुदान राशि देने वाली “बिहार व्यवसायी दुर्घटना मृत्यु अनुदान योजना” को मंजूरी दी। बम निरोधक दस्ते को ₹25,000 तक का जोखिम भत्ता मिलेगा।

इसके अलावा, आगामी पांच वर्षों में 1 करोड़ नई नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दिशा में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के गठन को स्वीकृति दी गई। साथ ही, राज्य कर्मियों के समान वार्षिक वेतनवृद्धि की मंजूरी भी दी गई।

Join us on:

Leave a Comment