संवाददाता :- विकास कुमार
महज चंद घण्टों की बारिश ने सहरसा के मुख्य बाय पास सड़क की पोल पट्टी खोल कर रख दी आलम यह है कि सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका है. जलजमाव की वजह से कहाँ सड़क हैं और कहाँ गड्ढे उसका पता ही नही चल पा रहा है जिसकी वजह से इस सड़क से आवागमन करने वाले लोगों को हर वक्त दुघर्टना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुख्य बाय पास सड़क की आज से नही बल्कि पिछले कई वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है, RCD द्वारा करोड़ों की राशि से सड़क का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण नही करवाया गया जिसकी वजह से हल्की सी बारिश के बाद ही सड़क पानी मे डूब जाता है , सड़क के बीच बने बड़े बड़े गड्ढे में वाहन पलटने से दुर्घटनाएं होती रहती है, जबकि रोजाना इस सड़क से सैकड़ों वाहन का आवागमन होता रहता है, जिसे देखने वाला कोई नही है.
BYTE :- स्थानीय लोग राजकुमार रमन।




