पटना में बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत! बेउर में स्कूटी समेत पानी भरे गड्ढे में मिला शव!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

पटना से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर—ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनका शव सोमवार सुबह बेउर इलाके में एक पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है, स्कूटी भी साथ में मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक कंकड़बाग के रहने वाले थे और बीती रात रामकृष्ण नगर इलाके में एक पारिवारिक पार्टी में शामिल हुए थे। रात 10 बजे पत्नी और बच्चे घर लौट गए, लेकिन अभिषेक वहीं रुक गए। रात 1 बजे उन्होंने पत्नी को कॉल करके बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया।

परिजन पूरी रात उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आज सुबह बेउर थाना क्षेत्र में उनका शव स्कूटी सहित एक पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।

एफआईआर संख्या 642/25 के तहत पहले ही कंकड़बाग थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज था। अब शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एएसपी सदर ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को बुलाया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक दुर्घटना है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा। लेकिन राजधानी में बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

हमारे संवाददाता इस खबर पर लगातार अपडेट दे रहे हैं। आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें