बाढ़- कांवरियों का इनोवा सड़क हादसे का शिकार, आधा दर्जन घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

– पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव के समीप फोरलेन पर कावरियों का एक इनोवा वाहन किनारे रखे ईंट से टकरा गई। कांवरिया देवघर से जल चढाकर छपरा लौट रहे थे उसी दौरान फोरलेन किनारे बनाए जा रहे नए घर को लेकर ईंट रखा हुआ था जिससे फोरव्हीलर टकरा गई। उसपर सवार चार कांवरियां घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ थाना को दी मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस और 112 की टीम पहुंची और घायल को इलाज हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया। सभी कांवरियां खतरे से बाहर है।
एएसआई रामाधार प्रसाद ने बताया कि बेढ़ना गांव के समीप फोरलेन किनारे घर बनाने को लेकर ईंट रखा हुआ था उसी में कावरिंयो का फोरव्हीलर टकरा गया। पांच कांवरियां घायल हुए है सभी छपरा के दौदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है सभी कांवरियां खतरे से बाहर है घायलों का ईलाज करवाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Byte – पुलिस अधिकारी, बाढ़ थाना
Byte – जख़्मी

Leave a Comment

और पढ़ें