रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार
बिहार पूर्वी चमापरन मोतिहारी के आदापुर में प्रखंड के टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों के प्रवेश पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाने के कुछ पोस्टर गाँव के कुछ युवकों द्वारा लगवा देने के बाद मोतिहारी पुलिस हरकत में आई है और प्रतिबंध वाले बैनर पोस्टर पर ब्राह्मण के रोक वाले स्लोगन को मिटवाकर अब मेरा भारत महान लिखवा दिया गया है।बताया जाता है कि गाव के यूट्यूबर के उकसावे पर गांव के यूवको ने मिलकर बिजली के खम्भे और सड़क के बोर्ड पर गाँव में ब्राह्मणों के प्रतिबंध वाले विवादित स्लोगन लिख दिए थे।इन यूट्यूबरो ने सोशल मीडिया में प्यूट्यूब पर फेमस होने को लेकर ये काम किया था। मामले की जानकारी के बाद मोतिहारी एस पी स्वर्ण प्रभात ने छनबीन के बाद जातीय उनम्माद फैलाने को लेकर पुजारी मीडिया नाम के यूट्यूब चैनल के
यूटुबर मंदीप ,संदीप और संजीत कुमार पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और गाँव के चौकीदार के आवेदन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बाइट :—- स्वर्ण प्रभात एस पी मोतिहारी।




