फ्री में मटन नहीं खिलाने पर अपराधी ने दुकानदार को चाकू मार कर गंभीर रूप से  कर दिया जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली। जिला के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक सब्जी मंडी के पास फ्री में मटन नहीं खिलाने पर अपराधी ने दुकानदार को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दुकानदार पर चाकू से हमला होता देख आसपास स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद अपराधी मौके से भाग निकला स्थानीय लोगों द्वारा घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दुकानदार की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के फुलहरा बाजार निवासी प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र केशव सिंह बताया गया है। दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट और चाकू मारने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। घायल दुकानदार केशव सिंह के शरीर पर कई जगह चाकू के जख्म है। चाकू मारने वाले अपराधी को आरपीएफ एवं जीआरपी थाने के अपराधियों के लिस्ट में भी नाम शामिल है।

इस संबंध में घायल दुकानदार केशव सिंह ने बताया कि वह दुकान बंद कर रहे थे इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के जीतन चौक निवासी मुकुल कुमार आ गया और फ्री में मटन खिलाने के लिए कहा। रात होने के कारण मटन खत्म होने की बात कहते ही मुकुल कुमार ने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। उसने तीन चार जगह चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर स्थानीय लोगों को जुटता देख थैली में रखा बिक्री का ₹12000 छीन कर फरार हो गया। केशव सिंह ने बताया कि वह आए दिन अपने दोस्तों के साथ दुकान पर आता था और फ्री में खाकर चला जाता था। उसने कई बार धमकी देकर कहा था कि दुकान चलाना है तो फ्री में मटन खिलाना होगा और खर्च के लिए ₹5000 देना होगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्टेशन चौक सब्जी मंडी के पास दुकानदार को चाकू मारने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment