पटना- खुशरूपुर में प्रेम प्रसंग विवाद में जीजा-साले ने मिलकर किया महिला की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट: अंकित त्रिपाठी

खुशरूपुर में प्रेम प्रसंग विवाद में जीजा-साले ने मिलकर किया महिला की हत्या, ग्रामीण एसपी ने पुरे मामले का किया खुलासा… 3 गिरफ्तार


दिनांक – 03/07/2026

(खुशरूपुर/पटना): पटना से सटे खुशरूपुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर गाँव के पास विगत एक दिन पूर्व बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। कांड की गंभीरता को देखते हुए पटना ग्रामीण एसपी के निर्देश पर फतुहा एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि शव के बगल में टेंपु के चक्का का निशान है। पुलिस ने अन्य टेंपु चालकों से पुछताछ की तो पता चला कि हेमजापुर गाँव के बगल में उक्त जगह पर कुछ लोग एकत्रित थे। तत्काल पुलिस ने सादे लिबास में छापेमारी करते हुए टेंपु चालक अंशु कुमार की निशानदेही पर नियाजीपुर गाँव से दो लोग पंकज और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुरे मामले की जानकारी देते पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पूर्व प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला की हत्या की गई है। उन्होने बताया कि घटना में शामिल दो लोग आपस में जीजा-साले है। घटना में शामिल दोनों गिरफ्तार युवक आपस में चचेरे भाई है और पंकज उर्फ बिल्ला के जीजा जो मनीष कुमार है, उसका और युवती का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में मनीष की शादी नियाजीपुर में हो जाती है और लगातार युवती के द्वारा मनीष पर दवाब बनाया जा रहा था। इसी को सेटलमेंट करने के बहाने युवती को गया से बुलाकर चाकू एवं मारपीट करके षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या कर गाँव में ही दफन कर दिया गया और बाद में शव में दुर्गध आने के बाद किसी को पता न चले, इसके लिए उन्होंने शव को हेमजापुर न्यू फोरलेन पर फेंक दिया। पुरे मामले का पर्दाफाश करते हुए ग्रामीण एसपी ने तीनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में पुछताछ के बाद जेल भेज दिया एवं एक अन्य आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है एवं जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती के परिजनों को पुरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment