लखीसराय जिला स्थापना दिवस:- विकास, विरासत और विश्वास का उत्सव!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

लखीसराय। 03 जुलाई
लखीसराय जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन, लखीसराय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मिथलेश मिश्रा, सूर्यगढ़ा विधायक श्री प्रहलाद यादव, भाजपा जिला सूत्री उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिंह, श्री रामानंद मंडल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बुद्धिजीवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक स्टॉल्स लगाए गए, जिनका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और सुझावों को भी गंभीरता से सुना।
स्थानीय बच्चों और युवाओं द्वारा आयोजित पेंटिंग, निबंध, मेहंदी, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लखीसराय की समृद्ध सांस्कृतिक और रचनात्मक विरासत को जीवंत कर दिया।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 3 जुलाई 1994 को लखीसराय को जिला का दर्जा मिला था और तब से यह जिला लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा “लखीसराय की मिट्टी में हुनर, आस्था और विकास की असीम संभावना है। यह जिला अब शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी और अधोसंरचना के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।” यह जिला हमारे स्वाभिमान, परंपरा और संघर्ष की गाथा है। नाम में ही लक्ष्मी है, और आत्मा में तपस्या।
यह महज नक्शे की रेखा नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, संघर्ष और स्वाभिमान की धड़कन है।
उन्होंने आगे बताया कि हर गांव तक सड़क, बिजली और इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, छात्रवृत्ति और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
सदर अस्पताल व PHC को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। किसानों को बीज, सिंचाई, सौर पंप और सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
युवाओं के लिए ITI, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कंप्यूटर प्रशिक्षण और स्टार्टअप सहायता की सुविधा तथा धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़कर सांस्कृतिक पुनर्जागरण को गति दी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसरायवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसे “स्वाभिमान, संस्कृति और संकल्प का पर्व” बताया।
धन्यवाद ।
भाजपा मीडिया प्रभारी
अजय कुशवाहा

Join us on:

Leave a Comment