रिपोर्ट- बिकास कुमार
सहरसा :- बिहार सरकार का जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ के खतरों को ध्यान में रखते हुए राज्य के संवेदनशील इलाकों में निरंतर सतर्कता और पूर्व तैयारियों के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सहरसा जिले के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों में कुल 24 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सक्रिय रूप से संपन्न कराए गए हैं।इन कार्यों में पश्चिमी कोसी तटबंध डब्लूकेई पर घोघरडीहा के नीचे स्थित किलोमीटर 48.397 पर स्पर तथा अपस्ट्रीम लूप के पास संरचना सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्वी कोसी तटबंध ईकेई पर स्पर की मरम्मत की गई है। इसी तटबंध पर कटाव रोधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। साथ ही पुराने तटबंध के कट एंड पॉइंट की मरम्मत कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी तटबंधों की मजबूती हेतु आवश्यक कार्य कराए गए हैं ताकि बाढ़ के समय जन-जीवन और खेती योग्य भूमि को संभावित नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके।