बाइक से पहले महिला को मारी ठोकर, फिर महिला को ही जमकर पीटा, गंभीर अवस्था में ईलाजरत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता :- विकास कुमार!

:- सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ गोढ़ गांव, वार्ड – 1 में घर के आंगन में कपड़ा सुखा रही महिला को बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। महिला बाइक सवार को रोक कर धक्का मारने का कारण पूछा। जिस पर बाइक सवार महिला के साथ गाली गलौज किया।मारपीट पर खत्म हुआ। मारपीट में बुरी तरह जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जख्मी महिला 50 वर्षीय समतोला देवी के पुत्र और पुत्री ने बताया कि मां घर के आंगन में कपड़ा सुखा रही थी। उसी वक्त मनखुश कुमार बाइक से आया। मां को ठोकर मार दिया। मां पूछी क्यों ठोकर मारा। जिस पर मनखुश गाली गलौज और मारपीट करने लगा।
सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

BYTE : जख्मी महिला का पुत्र।
BYTE :- जख्मी महिला का पुत्री।

Leave a Comment

और पढ़ें