देश 95 करोड़ नागरिक ले रहे हैं सरकारी योजनाओं का लाभ : पीएम मोदी!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात का 123वां एपिसोड, पीएम ने कहा – सरकार ईमानदारी पूर्वक कर रही कार्य

देश 95 करोड़ नागरिक ले रहे हैं सरकारी योजनाओं का लाभ : मोदी

औरंगाबाद।

बारुण प्रखंड के सीरीस बाजार स्थित दुर्गा मैदान में रविवार को भाजपा नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 123वे एपिसोड को सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने आपातकाल, योग दिवस, आम लोगो को मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभ एवं दुनिया मे आई बदलाव को लेकर चर्चा की। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ईमानदारी से कम कर रही है जिसका नतीजा है कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीएम ने कहा कि भारत में 64 फीसदी लोगों को किसी न किसी सामाजिक योजना का लाभ मिल रहा है। 2014 तक यह आंकड़ा बेहद कम था, लेकिन अब इसमें सुधार हुआ है। यह भारत के लिए गर्व की बात है।
इन सफलताओं ने एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। जनभागीदारी से ये देश और आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अमरनाथ यात्रा और जगन्नाथ रथ यात्रा का भी जिक्र किया। कहा यह लोगो को एक-दूसरे से जोड़ने वाली यात्रा है। इसमें सेवा भाव से लोग भी शामिल होते हैं। आपातकाल पर चर्चा करते हुए उस समय को याद कर इसकी आलोचना की और कहा कि इमरजेंसी के समय लड़ने वाले लोगों को याद रखा जाना चाहिए। इस बीच सेहत पर बात करते हुए उन्होंने खाने में 10 फीसदी तक तेल कम करने की बात दोहराई और लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील भी की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बोरोलैंड के फुटबॉल टूर्नामेंट के बारे में भी बताया, जिसमें हजारों टीमें शामिल हैं। बोरोलैंड एक समय पर संघर्ष के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां के लोग भी मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं और असम से बाहर निकलकर अपनी पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, विधानसभा संयोजक मुनेंद्र राम, मंडल अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, अजीत शर्मा, प्रवीण कुमार, प्रमोद सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, ललिता शर्मा, राम अवतार राम, कैलेंडर प्रसाद, अमरेश कुमार, अखिलेश सिंह, जयशंकर प्रसाद, कन्हाई चौधरी, देवेंद्र गुप्ता, समरजीत कुमार, सुबोध कुमार सिंह अन्य लोगों उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment