रिपोर्ट- बिकास कुमार
- धूमधाम से महोत्सव मानने का लिया गया निर्णय
सहरसा :- विराट श्री व्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर उत्सव समिति सहरसा की एक बैठक राम कुमार सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार राणा ने की थी। जबकि मंच संचालन ज्योति कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
इस वर्ष का महोत्सव श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनन्तश्री समलंकृत स्वामी रामचन्द्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की अगुआई में पटना के गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी एंड इंस्टिट्यूट के सभागार में भव्य रूप से मनाया जाएगा।
बैठक में जानकारी देते हुए ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि श्रीशिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर रहते हुए स्वामी आगमानंद जी महाराज अब उत्तरतोताद्रिमठ विभीषणकुण्ड अयोध्या के उत्तराधिकारी बनने के बाद यह पहली गुरु पूर्णिमा महोत्सव होगा।
उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, बल्कि सेवा, संयम, स्वाध्याय, सत्संग और समर्पण का उत्सव है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पटना पहुंचने की संभावना है। सहरसा जिले से भी हजारों गुरुभक्त, अनुयायी व धर्मावलंबी इसका गवाह बनने जा रहे हैं।
बैठक में यात्रा और ठहरने की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से गुरु दीक्षा कार्यक्रम की तैयारियों पर जोर दिया गया, क्योंकि इस दिन गुरु दीक्षा का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है।
स्वामी आगमानंद जी महाराज के भक्तों द्वारा यह महोत्सव अलग-अलग जगहों पर वर्ष 2010 से लगातार बड़े धूमधाम से मनाया जाता रहा है।
बैठक में राम कुमार सिंह, विप्लव रंजन, गुड्डू तिवारी, सुभाष सिंह, आचार्य मनमोहन झा, गुंजेश कुमार सिंह, पंकज झा, पिंटू तिवारी, चुन्ना सिंह, अजीत कुमार प्रितम, संदीप कुमार सिंह, बमबम तिवारी, गोविन्द माधव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।




