रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा पर आरजेडी का वार – एजाज अहमद बोले, संकट में चुनाव आयोग की शरण में जाती है भाजपा, विजय सिन्हा की भाषा पर उठाए सवाल
बड़ी खबर बिहार की सियासत से सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के हालिया बयानों पर आरजेडी ने तीखा पलटवार किया है।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव सभी को याद हैं, जब-जब भाजपा संकट में आती है, तब चुनाव आयोग की शरण में चली जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है।
एजाज अहमद ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो सवाल उठाए हैं, उनका जवाब भाजपा क्यों नहीं देती। भाजपा को किस बात की बेचैनी है और यह कौन सा रिश्ता है, जिसे छिपाया जा रहा है।
आरजेडी प्रवक्ता ने विजय सिन्हा की भाषा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भाषा में मर्यादा नहीं होती और वे बार-बार संयम की सीमा लांघते हैं।