पटना पहुँचते ही भड़के मांझी, बोले बढ़ते अपराध के लिये राजद जिम्मेदार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना पहुंचते ही जीतन राम मांझी का बड़ा हमला – बिहार में रेप और मर्डर के लिए राजद को ठहराया जिम्मेदार, तेजस्वी पर भी साधा निशाना

बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आज मीडिया से बात करते हुए एक के बाद एक कई बड़े बयान दिए।

मांझी ने दावा किया कि बिहार में जितनी भी रेप और मर्डर की घटनाएं हो रही हैं, उनके पीछे राजद से जुड़े लोग हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी युवाओं को कलम की बजाय तलवार पकड़ाना चाहते हैं, जबकि उनके पिता लाठी में तेल पिलाने का काम करते थे।

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर मांझी ने कहा कि कुछ इलाकों में 25 से 30 हजार फर्जी वोटर हैं। जब ये हटेंगे, तब उन्हीं लोगों को डर होगा जो गलत कर रहे हैं। सच बोलने वालों को किसी बात का डर नहीं होना चाहिए।

एनआरसी को लेकर उन्होंने ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। चिराग पासवान के सम्मेलन पर मांझी ने कहा कि चिराग एनडीए को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं।

तेजस्वी यादव की 20 महीने की मुख्यमंत्री पद की मांग को उन्होंने खारिज किया और कहा कि इस मांग से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि 70 फीसदी जमीनों पर राजद समर्थकों का कब्जा है और अगर उन्हें मौका मिला तो बिहार की हालत और बदतर हो जाएगी।

पश्चिम बंगाल में रेप की घटना पर ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराते हुए मांझी ने कहा कि ममता को इस्तीफा देकर जवाबदेही लेनी चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें