पंचायत चुनाव को लेकर आधी आबादी का उत्साह चरम पर है!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी। जिले के तीन प्रखंडों के 28 ग्राम पंचायतों के 2,41,511 मतदाता 3,545 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।सभी 411 बूथों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।पुलिस मोटरसाइकिल से भी गश्ती कर रही है।चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।कई जगह ड्रॉपगेट बनाये गए हैं और वाहनों की जांच की जा रही है।

सभी मतदान केंद्रों पर पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है।मतदान करने आई महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें बूथों पर दिख रही है।मधुबन प्रखंड के 13 पंचायत,फेनहारा प्रखंड के छह ग्राम पंचायत और तेतरिया प्रखंड के 9 पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया जारी है।

Join us on:

Leave a Comment