ऋषिकेश कुमार

नालंदा। जिला में आज से शुरू हुए पंचायत निर्वाचन को लेकर सुबह से मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। जिले के गिरियक एवं थरथरी प्रखंड में मतदान हो रहा है । मतदान को लेकर मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदान करते देखे जा रहे हैं ।गांव की सरकार बनाने की दिशा में मतदाताओं के प्रति काफी उत्साह है और लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उमड़ पड़े हैं । लोगों की भारी यह बताने का काम कर रहे हैं कि लो अपने गांव में एक बेहतर सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध है मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं पहली बार पंचायत चुनाव में एटीएम मशीन से मतदान हो रहा है ऐसे में मतदाता भी काफी खुश लेकर जा रहे हैं जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। पंचायत चुनाव के तहत नालंदा जिले के गिरियक और थरथरी प्रखंड में मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गया। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गिरियक के 7 पंचायतों के 89 बूथो पर वोट डाले जा रहे हैं जबकि थरथरी के सात पंचायतों में 101 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। मतदान केंद्रों पर धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि मतदान की धीमी गति से लोगों में कुछ नाराजगी भी देखने को मिली।




