रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल झूठ फैलाना और प्रदर्शन करना रह गया है। जनता सब कुछ जानती है और 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
श्रवण कुमार का बयान – विपक्ष पर तीखा प्रहार:
“विपक्ष का काम है असत्य का सहारा लेना, ट्वीट और प्रदर्शन करना। लेकिन जनता जानती है कि कौन विकास कर रहा है और कौन सिर्फ अफवाह फैला रहा है। विपक्ष को जनता के बीच जाकर जवाब देना चाहिए, लेकिन वे केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं।”
सरकार की उपलब्धियां गिनाईं:
“बिहार पहला राज्य है जहां हर घर में बिजली और शौचालय है। हमने बेटियों को पुलिस में भर्ती किया, आरक्षण दिया, एक लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली की। स्कूलों की चकाचक बिल्डिंग बनीं। नीतीश कुमार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।”
“हमने तय किया है कि जिसकी जितनी आबादी है, उसे उतनी हिस्सेदारी दी जाएगी – यही है सामाजिक न्याय का असली मॉडल।”
तेजस्वी पर व्यक्तिगत हमला:
“तेजस्वी यादव अपने माता-पिता के शासनकाल को भूल गए हैं। 2005 से पहले बिहार की क्या हालत थी, यह जनता जानती है। आज का बिहार बदला है, विकसित हुआ है – और यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता का नतीजा है।”
“विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे सिर्फ बिहार को बदनाम करने में लगे हैं। जनता विकास देख रही है और 2025 में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।”
– श्रवण कुमार, मंत्री, बिहार सरकार