:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
-देवन नदी पर बड़हिया के किसान ने ठोका दावा,हाई कोर्ट पहुंचा मामला एंकर-मोकामा टाल क्षेत्र के जल स्त्रोत के एक अहम साधन देवन नदी पर बड़हिया के किसान ने दावा ठोक दिया है।किसान नरेंद्र सिंह के इस दावे से देवन नदी की सदियों पुरानी भौगोलिक बनावट में बदलाव हो सकती है।हाई कोर्ट के आदेश पर मोकामा और बड़हिया सीओ ने जमीन की नापी भी कराई है और सीमांकन निशान भी लगा दिया है।वहीं इस भूमि नापी की खबर फैलते ही मोकामा के सैकड़ों किसान आक्रोशित हो गए।किसानों ने मोकामा और बड़हिया सीओ पर प्रभावित किसानों को सूचना दिये बगैर एक पक्षीय नापी कराने का आरोप लगाया है।मोकामा के सैकड़ों गुस्साए किसानों रमेशचंद्र सिन्हा,नीलेश कुमार पवन,प्रवीण कुमार सोनी,शैलेंद्र प्रसाद,संजय सिंह, दिलीप कुमार टुनटुन,राहुल कुमार, अभिषेक कुमार,दीपक कुमार गोलू इत्यादि ने पटना के वरीय अधिवक्ता अजय कुमार के साथ टाल क्षेत्र के देवन नदी का अवलोकन किया और कुछ दिनों पूर्व हुई एक पक्षीय नापी के विरोध में हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखने का फैसला किया है।किसानों का आरोप है कि देवन नदी की परंपरागत प्राकृतिक बनावट को बदलने की गहरी साजिश रची जा रही है।यदि देवन नदी के वर्तमान स्वरुप से छेड़छाड़ की गयी तो औन्टा,हाथीदह,दरियापुर,लखनचंद,सिखारीचक और मरांची के किसानों की भूमि प्रभावित होगी।प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ने बताया कि देवन नदी की वर्तमान भौगोलिक बनावट में छेड़छाड़ कर उत्तर दिशा की ओर मोड़ने की साजिश की जा रही है।
Byte – शशि शंकर शर्मा (अध्यक्ष मुखिया संघ ).
Byte – प्रवीण कुमार सोनी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा किसान मोर्चा (नीली कुर्ता में )