राजधानी के बाढ़ में अंधाधुंध फायरिंग दो व्यक्ति को लगी गोली!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित/ गोविंद कुमार!

पड़ोसी के मामूली विवाद में आठ राउंड फायरिंग, दो ब्यक्ति के पैर और पेट में लगी गोली, पुलिस ने चार खोखा बरामद

पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत पुरा गांव में मामूली विवाद में आठ राउंड गोली चली है। बताया जा रहा है कि नशे की हालात में पड़ोसी ने विवाद किया, जिसके बाद मामला बढ़ गया और एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की गई। गोली दो ब्यक्ति को लगी है।
घायल की पहचान संतोष पाण्डे और विरू पाण्डे के तौर पर हुई है। विवाद संतोष पाण्डे से हो रहा था, विरू पाण्डे वहीं खड़ा था, बीच बचाव में उसके पेट में गोली लग गई।

घायल के पिता अनिरुद्ध पाण्डे ने बताया कि उसका बेटा घर से घूमने निकला था तभी नशे की हालात में पड़ोस के लोगों ने विवाद किया।
रजनी देवी ने बताया कि सुबह में नशे की हालत में पड़ोस के ब्यक्ति ने विवाद किया था। उनका कहना था कि घायल ने फायरिंग की है और यही कहते हुए विवाद कर रहा था। मामले में दोनो पक्ष में हाथापाई हुई जिसका ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। नशे में धुत्त पड़ोसी विजय शंकर शर्मा गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने सात से आठ राउंड फायरिंग कर दी। संतोष पाण्डे के पैर में दो गोली लगी है और विरू पाण्डे के पेट में गोली लगी है। आनन-फानन में दोनो घायल ब्यक्ति को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ मे भर्ती कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है बताया जा रहा है कि घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है।
वहीं मामले को लेकर बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हो सका।

Byte – पीड़ित पक्ष

Leave a Comment

और पढ़ें