:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ अनुमंडल के अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र में विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल होने केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर पहुंचे। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण किया। इसके बाद वे कृषि से संबंधित स्टॉल का मुआयना कर किसानों से उनके उत्पादों की जानकारी लेते रहे। कार्यों में सैकड़ों महिला किसानों ने भाग लिया। कृषि में ड्रोन के प्रयोग पर भी जोर दिया गया। कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने किसानों की स्थिति में सुधार के लिए वैज्ञानिको और किसानों के बीच संवाद और लगातार संपर्क पर जोर दिया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार 29 मई से 12 जून तक पूरे देश भर में विकसित कृषि संकल्प अभियान चला रही है। इसके तहत किसानों को कृषि में नई टेक्नोलॉजी से परिचित कराया जा रहा है। अब तो एक ही पेड़ में कई तरह के फलों का भी उत्पाद लिया जाने लगा है। विकसित बिहार तभी होगा, जब कृषि के पैदावार को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। विकसित बिहार के लिए कृषि का पैदावार कैसे बढ़े किसने की आय में वृद्धि कैसे हो, किसानों को सरकार की ओर देखना ना पड़े, वैज्ञानिको के माध्यम से नई-नई तकनीक विकसित हो रही है, उसे किसानों के बीच लाया जा रहा है एक पौधे में साथ तरह की सब्जियां उगाई जा सकती है। अब किसानों को कृषि विभाग में जाना नहीं पड़ेगा, कृषि विभाग अब किसानों के घर जाएंगी। 10 दिनों के बाद जमीनी स्तर से कार्य दिखने लगेगा।
सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ डी.आर. सिंह ने कहा कि संस्थान जलवायु परिवर्तन के हिसाब से वेरायटी और टेक्नोलॉजी निकाल रही है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, उस समय तक प्रत्येक ब्यक्ति के पास 0.6 हेक्टेयर ही जमीन बचेगा, जिसके कारण हाइड्रोपोनिक, वर्टिकल फार्मिंग जैसे कृषि के तरीके को अपनाना है। ऐसा समय आने वाला है कि हमलोगों को छत पर बागबानी करनी है, ऐसी तकनीक उपलब्ध हो रही है।
Byte- रामनाथ ठाकुर (केंद्रीय मंत्री )