रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर दिनांक 27 मई 2025 को लगभग 10:30 बजे 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी मधवापुर के सतर्क जवानों ने नेपाल से भारत में अवैध रूप से लाई जा रही नेपाल निर्मित शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 295/3 के पास, लगभग 600 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान की गई।
गिरफ्तारी के समय मोटरसाइकिल पर नेपाल से भारत में तस्करी कर लायी जा रही शराब बीयर किंगफिशर – 12 बोतल, 500 एम एल, 06 लीटर।
दिलवाले सोफी शराब, 25 बोतल, 300 एम एल, 7.5 लीटर। के साथ गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहान बोध कृष्ण मलिक, 50 वर्ष, पिता चतुर्भुज मलिक, गांव महिसारी, पोस्ट भवानीपुर, थाना सिंगवाड़ा, जिला – दरभंगा।
मुकेश सहनी, 20 वर्ष, पिता सुरेश सहनी, गांव पनसाला, पोस्ट मनकौली, थाना सिंगवाड़ा, जिला दरभंगा। को जब्त शराब, बरामद मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार तस्करों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस थाना मधवापुर को सौंप दिया गया है।
इस संबंध में गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सशस्त्र सीमा बल सदैव सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की कार्यवाहियों से सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।




