आपसी विवाद में चली गोली, शादी में लाइट का कार्य कर रहे ब्यक्ति को हाथ में लगी गोली, घायल बोला दोनो पक्ष में विवाद के कारण की जानकारी नही

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत लेमुआबाद गांव में आपसी विवाद में गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि एक राउंड फायरिंग की गई है। गोली एक ब्यक्ति के हाथ में लगी है और एक स्थानीय ब्यक्ति मोनू यादव को कान के पास झटका लगा है।

घायल पंडारक निवासी कुन्दन कुमार ने बताया कि वह शादी-विवाह में लाइट का कार्य कर रहे थे। तभी अचानक दो पक्ष में विवाद होने लगा और एक राउंड फायरिंग हुई गोली उनके हाथ में लगी है। साथ के एक ब्यक्ति ने हाथ में गमछा बांध दिया जिसके बाद अन्य लोगों को काॅल कर गोली लगने की जानकारी दी। जिसके बाद इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडारक पहुंचे जहां से अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया।

मौके पर मौजूद विमलेश कुमार ने बताया कि दो पक्ष में विवाद हो रहा था और घायल ब्यक्ति शादी-विवाह को लेकर लाइट का कार्य कर रहे थे। तभी एक राउंड फायरिंग की गई और गोली एक स्थानीय को छूते हुए इसके हाथ में लगी है। विवाद होने का कारण नही पता है। रात्रि होने के कारण किसी ब्यक्ति की पहचान नही हो सकी है।

घायल के पिता शंकर महतो ने कहा कि पंडारक थाना को मामले को लेकर सूचना दी गई लेकिन थाना न पंडारक पहुंची और ना ही बाढ़ पहुंची है। परिजनों ने आनन-फानन में खुद ही अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना अध्यक्ष साधना कुमारी ने कहा कि गोली लगने की जानकारी मिली है। पुलिस पीएचसी पंडारक पहुंची लेकिन घायल को बाढ़ रेफर कर दिया गया था। विवाद के कारण की जानकारी नही है।

Join us on:

Leave a Comment