स्कूल का पुस्तक नदी से बरामद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय प्रधानाध्यापक पर करवाया मामला दर्ज।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमाऱ!

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच जिन किताबों को स्कूल प्रशासन द्वारा वितरण किया जाना था उन किताबों को कोसी नदी में बहा दिया गया. यह हैरतअंगेज कारनामा सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कुंदह से आया है. जहां शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में भेजे गए किताबों को नदी में बहा दिया गया जबकि इन किताबों को स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को बांटना था. जब ग्रामीणों की नजर नदी में फेंके गए किताबों पर पड़ी तो ग्रामीणों ने भारी मात्रा में नदी में बह रहे किताब को बाहर निकाला है. ग्रामीणों की माने तो स्कूल प्रशासन की लापरवाही से किताबों को नदी में फेंक दिया गया. इधर ग्रामीणों कि शिकायत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय कुंदह के प्राचार्य सुरेश कुमार पर जलई थाना में मामला दर्ज कराया गया है. अब बड़ा सवाल यह उठता है कि एक तरफ जिस तरीके से सरकार द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों पर करोड़ों रुपए खर्च की जाती है तो वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन का लापरवाह सिस्टम सरकार की योजनाओं धरातल पर उतड़ने नही देती.

बाइट :- स्थानीय ग्रामीण।

Join us on:

Leave a Comment