पंखा ठीक करने के दौरान करंट से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव में बिजली करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश माली का 14 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्की घर के खराब पंखा को ठीक करने का कोशिश कर रहा था। इसी क्रम में अचानक करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे तत्काल उमगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की अपने दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था और स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी करते है। घटना की खबर मिलते ही वे गांव लौटने के लिए रवाना हो गए हैं। पुत्र की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, एएसआई विश्वनाथ कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचें। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिय
इधर राजद नेता निशांत शेखर ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा का मांग प्रशासन से किया है।

Join us on:

Leave a Comment